पटना, अप्रैल 11 -- भाजपा विधानपार्षद हरि सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा से कोई सीएम नहीं बनेगा। चर्चा और लोगों के अनुमान से इतर भी परिणाम हो सकते हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। कहीं चर्चा से किसी व्यक्ति का नाम तय नहीं होने वाला। वे शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिनके नाम की चर्चा हो रही है, यह जरूरी नहीं कि वही सीएम हो जाएं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं। वे तो विकास पुरुष हैं। उनकी इच्छा थी कि वे चारों सदनों लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्य बनें। तीन सदन के सदस्य वे पहले बन चुके हैं, राज्यसभा जाने से उनकी मंशा पूरी हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.