किसी ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत
साहिबगंज, अगस्त 13 -- साहिबगंज। महाराजपुर रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 116/31 व 2016/31 के बीच बुधवार की सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर साहिबगंज रेल थाना के एएसआई सुनील कूजुर घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। रेल पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौत होने की आशंका है। इधर, प्रभारी रेलथाना प्रभारी अश्विनी झा ने बताया कि महिला के पास से पहचान के लिए कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटों तकमॉर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.