नई दिल्ली, जुलाई 12 -- एयर इंडिया के विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में हादसे की वजहों के बारे में बताया गया है। हालांकि रिपोर्ट में इस विमान को और इसका इंजन बनाने वाली कंपनियों पर तत्काल ऐक्शन की कोई बात नहीं कही गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या विमान बनाने वाली कंपनियों को क्लीन चिट देने की कोशिश की जा रही है? एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने यह रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक विमान के उड़ान भरते ही दोनों इंजन बंद हो गए थे। इसके अलावा रिपोर्ट में अंतिम समय में दोनों पायलटों के बीच ईंधन सप्लाई बंद होने की बातचीत का भी जिक्र है। गौरतलब है कि 12 जून को बोइंग 787-8 अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। इस दौरान विमान में सवार 240 लोगों समेत कुल 260 लोग मारे गए थे। तत्काल ऐक्शन लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.