प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के स्वयंसेवी छात्राओं को डिजिटल साक्षरता की जानकारी दी गई। डिजिटल साक्षरता के तहत बैंकिग जागरुकता विषयक संगोष्ठी कॉलेज सभागार में हुई। संगोष्ठी में पहुंचे भारतीय स्टेट बैंक कुंडा के अमन विश्वकर्मा एवं आयुषी मौर्य ने स्वयंसेवी छात्राओं को बैंको की सुविधाओं उनके सही उपयोग की जानकारी दी। बैंक में खाता खोलने के लाभ साथ ही एटीएम, मोबाइल बैंकिग, इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के बारे में बताया। साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। कहा कि अपना एटीएम पिन, ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। छात्राओं ने डिजिटल जागरुकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधतंत्र के साथ कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.