नई दिल्ली, जून 17 -- Suvendu Adhikari and TMC: पश्चिम बंगाल की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने बीते मंगलवार को दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने उत्तर बंगाल के विकास के लिए एक रोडमैप की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने गोरखा प्रादेशिक प्रशासन(GTA) में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एक जन कल्याण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि अब केंद्र की सभी जनहितैषी योजनाओं का लाभ उन तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा।भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जीटीए (GTA) में शिक्षकों की ...