भदोही, अप्रैल 20 -- भदोही, संवाददाता। विभागीय भ्रष्टाचार पर नकेल, पारदर्शिता को लेकर बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर योजना लागू की गई है। सूबे के साथ ही कालीन नगरी के उपभोक्ताओं के लिए उक्त योजना अभिशाप साबित हो रही है। किसी को दो तो किसी का तीन से चार गुना ज्यादा बिल आ रहा है। रिचार्ज और बिल को दुरुस्त कराने के लिए उपभोक्ता गर्मी एवं धूप में विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, जिसे लेकर उनमें रोष देखा जा रहा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। गड़बड़ियों के चलते सुधार कराने के लिए लोग विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अब तक दो डिविजन में करीब 92 हजार घरों में मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन तकनीकी खामियों और बिलिंग दिक्कतों से उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ती जा रही है। आरोप है कि विभागीय कर्मियों ने बिना सहमति के ही ज्य...