हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं के किसी भी जिले के गांव या शहर निवासी व्यक्ति के बच्चे, परिवार के सदस्य अगर जंग वाले देशों में फंसे हैं तो वे डायल 112 पर सूचना दें। ताकि पुलिस इसकी जानकारी भारतीय दूतावास को समय से देकर उन्हें सकुशल लाने में मदद कर सके। आईजी कुमाऊं ने कहा कि अभी तक कुमाऊं के किसी भी जिले से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण स्थानीय लोगों के वहां फंसे होने की जानकारी नहीं मिली है। मौखिक तौर पर यूएस नगर में कुछ केस सामने आए हैं। सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस मामले में गंभीर रहें। अगर कोई अपने बच्चे और परिवार के सदस्यों के विदेश में फंसने की जानकारी देता है तत्काल उच्चाधिकारियों को बताएं। पुलिस मुख्यालय से इस पर तत्काल कार्रवा...