भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में छह परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन रविवार को भी दो पालियों में उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती की परीक्षा हुई। सूबे के बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत आसपास के जनपदों से बड़ी तादात में परीक्षार्थी शुक्रवार को ही जिले में आ गए थे। शनिवार को परीक्षा में पूछे गए सवालों ने पसीना निकालने का काम किया। हिन्दुस्तान की टीम ने रविवार को भी कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का काम किया। इस दौरान कुछ के चेहरे पर मुस्कान नजर आई तो कुछ मायूस दिखे। राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी वर्ष में सरकार द्वारा नौकरी देने के लिए निकाली गई भर्ती से काफी उम्मीदें हैं। प्रश्नों के उत्तर देने में कोई दुश्वारी नहीं हुई। उम्मीद है कि नौकरी मिल जाएगी। बलिया से आए रमेश कुमार ने कहा कि आवागमन को लेकर दिक्कतें हुईं। रविवार को गणित के प्र...