इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- इटावा। जनगणना का काम शुरू हो रहा है। पहले मकानों की गणना होगी और फिर जनगणना होगी। इसके लिए प्रगणक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है और प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। अब जिन शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक के रूप में लगी है, उनमें से कई शिक्षक अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों के पास जा रहे हैं। आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षक ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। पहले चरण में मकानों की गणना का काम 22 मई से शुरु होगा। खास बात ये है कि इसके लिए जो प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उनमें से किसी ने लिखा है कि उनकी सास की तबीयत खराब है इसलिए घर पर रहना जरूरी है तो जनगणना के कार्य से मुक्ति दे दी जाए। किसी का कहना है कि उनके बच्चे छोटे हैं बच्चों...