चित्रकूट, अप्रैल 12 -- चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी मिलन समिति की ओर से देश के लोकतंत्र सेनानियों का महासंगम आयोजित हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी समिति आलोचना नहीं करती। इसलिए सभी लोकतंत्र सेनानी किसी की भी आलोचना करने से बचें। इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान की स्थितियों पर अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश राणा ने वर्तमान समय में लोकतंत्र सेनानियों की भूमिका को सामने रखा। कहा कि उनकी समिति किसी की आलोचना नहीं करती। आलोचना से सभी को बचने की जरुरत है। राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश आर्य ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने समिति के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी। आपातकाल सेनानी समिति के राष्ट्रीय अध्यक...