रामगढ़, जून 27 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि गुरुवार की रात एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर आठ युवक ताशा बजाने विहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। सभी किसी खुशी के पार्टी में ताशा बजाने जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वहां उनके पहुंचने से पहले हैं उनकी ही खुशी पर ग्रहण लग जायेगा। गाड़ी गांव से लगभग 10 किमी दूर चली ही थी कि बारलोंग के पास पहुंची ही थी कि अचानक सबकुछ बदल गया, कमाने के लिए घर से विदा लिए थे, उन्हें एक हादसे ने दुनिया से विदा कर दिया। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलोंग के पास कोयला लदे एक ट्रक ने इनकी पिकअप गाड़ी को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप में बैठे सात युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक का अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। दूसरे दिन शुक्रवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया। सदर अस्पताल का प...