सीतापुर, फरवरी 18 -- बहादुरगंज, संवाददाता। माघ मास की अमावस्या के मौके पर नवदुर्गा जागरण समित ने रामपुर मथुरा के मां कालिका देवी मंदिर परिसर में रात्रि जागरण और संध्या भजन का आयोजन किया। साहित्याचार्य उदय भान सिंह ने मां जगदम्बे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विगत 52 वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा और अमावस्या को किया जाता है। उन्होंने कहा कि संसार में भगवान का भजन ही सार है। भवसागर को पार करने में सक्षम है। ऐसा वेदों का कथन है। प्रसन्न रहें, कभी भी अपने अंदर अभिमान नहीं आने देना चाहिए। कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए। कर्म करना मनुष्य का धर्म है। किसी का भला नहीं कर सकते तो किसी का बुरा मत करना। उन्होंने जागरण में भाग लेने वालों का आभार जताया। इस मौके पर पारस नाथ मौर्य ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.