बांदा, मार्च 27 -- Banda News: तुम मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा...तुम्हारे चेहरे को तेजाब से जला डालूंगा, किसी की हिम्मत नहीं जो तुमसे शादी करके दिखा दे। एक सिरफिरे सहपाठी की इन धमकियों से आजिज होकर युवती ने शुक्रवार को बबेरू कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बांदा जिले में बबेरू कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सीओ को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि तिन्दवारी रोड कस्बा निवासी अश्वनी गुप्ता उसके साथ पढ़ता है। सहपाठी होने के नाते कभी-कभार उससे बातचीत हो जाती थी। कॉलेज आने-जाने के दौरान वह उसे परेशान करने लगा। उसे काफी समझाया, लेकिन माना नहीं। वह जबरदस्ती संबंध बनाए रखना चाहता है। कई बार रास्ते में छेड़खानी जैसी हरकतें भी कर चुका है। उसकी दहशत से उसने (युवती ने) कॉलेज जाना बंद कर दिया। युवती ने बताया कि कहीं से उसे मेरा फोन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.