किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि. सतीशन के केरल CM बनने के बाद बोले शशि थरूर
नई दिल्ली, मई 14 -- वीडी सतीशन के केरल का अगला मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। थरूर ने कहा है कि सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता और केरल का भावी मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। यह उनकी दृढ़ता, पक्के इरादों और हमारी पार्टी तथा जनता की वर्षों की समर्पित सेवा का एक अत्यंत ही योग्य सम्मान है। मैंने उनके साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया था और उनकी इस अत्यंत योग्य नियुक्ति से मैं बेहद प्रसन्न हूं। थरूर ने यह भी कहा कि केरल में मिली जीत, किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि टीम यूडीएफ की जीत है। शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, ''साथ ही, हम सभी यह भली-भांति समझते हैं कि जिस जनादेश ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है, वह केवल किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह 'टीम UDF' का जनादेश है। इस बात को सुनिश्चित करने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.