सीवान, जनवरी 20 -- बताया जाता है कि पहले की तरह मरीज किसी एक अस्पताल पर निर्भर नहीं हैं। एनजीओ व अन्य निजी अस्पतालों में अपनी सुविधा के अनुसार जरूरत पड़ने पर मरीज आंखों का ऑपरेशन करा रहे हैं। इस कारण भी सदर अस्पताल में ऑपरेशन की संख्या में कमी आयी है। हालांकि, प्रतिदिन औसतन 50 मरीज ओपीडी में अपने आंखों के इलाज के पहुंचते हैं और डॉक्टर से आवश्यक परामर्श लेते हैं। सदर अस्पताल में अब सप्ताह के दो दिन मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया जाता है। बुधवार व शुक्रवार के दिन चयनित मरीजों को अस्पताल बुलाया जाता है और ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर इन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन करते हैं। क्या कहते हैं अस्पताल अधीक्षक सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक करीब 60 मरीजों के आंखों का ऑपरेशन किया गया है। आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.