सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर। संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की उपस्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों संग बैठक की और फीडबैक लिया। कहा किसी भी अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं होना चाहिए।कहा एसआईआर के तहत आयोग की अपेक्षा है कि मतदाता सूची में सम्मिलित सभी मतदाताओं का गहनता से जांच कार्य हो जाए और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में दर्ज न रहे। इसके साथ ही फार्म-6 भरवाकर सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये जाएं। विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा एसआईआर में आ रही कठिनाईयों के बारे में भी जानकारी चाही गई। भाजपा प्रतिनिधि योग चुघ ने बताया क...