फरीदाबाद, जनवरी 20 -- पलवल। केंद्र सरकार की वादाखिलाफी और राज्य सरकार के किसान मजदूर विरोधी निर्णयों के खिलाफ 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में अटोहा चौक पलवल से आगरा चौक, सोहना मोड, मीनार गेट ,बस अड्डा होते हुए ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसकी तैयारी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जाट धर्मशाला में किसान मोर्चा पलवल के नेता उदय सिंह सरपंच की अध्यक्षता में हुई। संचालन किसान मोर्चा पलवल के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने किया, बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते महेंद्र सिंह चौहान और किसान सभा के जिला प्रधान रूपराम तेवतिया ने बताया कि 9 दिसंबर 2021 को किसान आंदोलन की समाप्ति पर केन्द्र सरकार के कृषि सचिव ने संयुक्त किसान मोर्चा को पत्र लिखकर आश्वासन दिया था की किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी पर उचित कार्रवाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.