हापुड़, जुलाई 20 -- ग्राम ककोड़ी स्थित पथवारी शिव मंदिर पर चल रहा भूख हड़ताल एवं अनशन किसान हितों तथा आगामी इंडिया यूसी ट्रेड डील के विरोध में होने वाले व्यापक आंदोलन को ध्यान में रखते हुए स्थगित करा दिया गया। बताया गया कि दिल्ली में सीजीआई प्रोटेस्ट के दौरान चौधरी राकेश टिकैत के समर्थन के बाद ग्राम ककोड़ी निवासी चत्रपाल सिंह उर्फ़ गुड्डू पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल एवं अनशन पर बैठे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा अनशन स्थल पर पहुंचे और चत्रपाल सिंह उर्फ़ गुड्डू से वार्ता की। उन्होंने किसान हितों और आगामी इंडिया यूसी ट्रेड डील के विरोध में होने वाले व्यापक आंदोलन को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए हाथ जोड़कर अनशन को फिलहाल स्थगित करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- ट्रेड डील के व...