देवरिया, जनवरी 2 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़का गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दूबे हाईस्कूल में गुरुवार को सुरेंद्र प्रसाद दुबे की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश के सभापति संतराज यादव तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सभाकुंवर कुशवाहा रहे। अतिथियों ने सुरेंद्र प्रसाद दुबे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतराज यादव ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद दुबे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। वे किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। गन्ना किसानों के भुगतान में देरी होने पर केन यूनियन के अध्यक्ष रहते हुए कई बार उन्होंने अपने पास से भुगतान कर किसानों की मदद की, जो उनके उदार हृदय का परिचायक है। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि ...