हाथरस, मार्च 18 -- सादाबाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के बैनरतले किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मनीष चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में 12 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने प्रमुख रूप से भारत-अमेरिका ट्रेड डील को खारिज करने, राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन तथा किसानों को उनकी लागत के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी लागू करने की मांग की गई है। इसके साथ ही आलू जैसी फसलों पर भी एमएसपी की कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार से कोल्ड स्टोरेज भाड़ा एवं मंडी शुल्क पर किसानों को पूर्ण सब्सिडी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.