बलिया, अगस्त 30 -- नगरा। नगर स्थित पं. दीनदयाल पुस्तकालय में रविवार को भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने किसानों को खेती में खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति तथा कृषि से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा किया। निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता रहेगा। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान हित में एकजुट होकर का...