चम्पावत, मई 4 -- चम्पावत। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में किसान हाट लगी। इस दौरान बद्री गाय के दूध से बनी छाछ की भी खूब मांग रही। किसान हाट में पालक, मूली, लोबिया, फ्रासबीन, हाईब्रिड कद्दू, राई, प्याज जैसी हरी सब्जियों के साथ नींबू, संतरा और माल्टा जैसे सिटरस फलों की बिक्री की गई। काश्तकार धर्म सिंह पुजारी ने बताया कि पालीहाउस में उगाए गए हाईब्रिड कद्दू समेत अन्य उत्पादों को खरीदारों ने खासा पसंद किया। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय में आयोजित की गई साप्ताहिक किसान हाट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.