किसान हत्याकांड का एक नामजद आरोपित गिरफ्तार, चार की तलाश में छापेमारी
मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर दियारा (बनारसी राय टोला) में किसान मंसूरी यादव की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के एक नामजद आरोपित जोगेश्वर यादव को मंगलवार की देर रात उसके घर से दबोच लिया। फिलहाल पुलिस हिरासत में उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बीती एक जून की रात मंसूरी यादव अपनी पत्नी सुनैना देवी के साथ खेत में सोकर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी कनपटी में सटाकर गोली मार दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ध्यानार्थ: पैसे के लेन-देन के विवाद में सासाराम में व्यवसायी की हत्या घटना के बाद मृतक की पत्नी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।मुफस्सिल थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.