फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के करनपुर की पुलिया के पास से गेहूं बेचकर लौट रहे किसान से उसके ही गांव के एक युवक ने अपने साले के साथ मिलकर 89 हजार से भरे थैले को लूटा और भाग गए। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले को करनपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया। बताते चलें हरिओम पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम रुपवास थाना मटसैना, इटावा गेहूँ बेचने गया था। गेहूं बेचकर 89 हजार रुपये के साथ हाइवे से सर्विस रोड होते हुए ग्राम रूपवास लौट रहा था कि तभी करनपुर पुलिया अंडरपास के पास किसान के गांव के एक युवक ने अपने जीजा, उसके साथी के साथ मिलकर बाइक से किसान हरिओम के हाथ से रुपयों की थैली व मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.