प्रयागराज, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र में किसान से हुई 50 हजार की लूट को पुलिस ने फर्जी बताया है। रहिमापुर निवासी राम खेलावन कुशवाहा ने शिकायत की थी कि शुक्रवार शाम सहसों-झूंसी मार्ग पर पल्सर सवार बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। उन्होंने बेटे की 21 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए रुपये उधार लिए थे। रहिमापुर चौकी इंचार्ज जयराम सरोज ने टीम के साथ जांच की। थाना प्रभारी झूंसी महेश मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी। न ही किसी स्थानीय व्यक्ति ने घटना की पुष्टि की। इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...