फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। भूमि विवाद तो दूर ऑनलाइन वरासत के मामलों तक में लेखपालों की भूमिका अहम होती है। खामियों को दूर करने और रिपोर्ट लगाने तक में धन उगाही होती है। किसान से रिश्वतखोरी करते हुए लेखपाल की कैप्चर करतूत सोशल मीडिया में वायरल हुई तो अफसरों ने जांच बिठा दी। वीडियों और आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई होगी। बिंदकी तहसील के अमौली की ग्रामसभा भरसा मजरे केवटरा निवासी किसान अपनी जमीन के कागजात लेकर कई दिनों से चक्कर लगा रहा था लेकिन उसका काम नहीं हो पा रहा था। तहसील परिसर में ही स्थानीय एक लेखपाल ने काम कराने का दावा कर दिया। जिसके लिए उन्होने अपना मुंह खोलते हुए रकम की डिमांड कर दी। किसान ने जेब से पांच-पांच सौ के नोट निकालकर लेखपाल को थमाए तो दो सौ रुपए कम निकले। लेखपाल ने पूरे रुपए देने की बात कही। किसान द्वारा किराया भाड...