हमीरपुर, अप्रैल 14 -- बिवांर। उमरी गांव के किसान मुन्नालाल प्रजापति ने थाना में तहरीर देकर बताया कि दूसरे के थ्रेसर से गेहूं की फसल की कतराई करा लेने से गांव का दीपू यादव नाराज हो गया। कतराई कराकर लाए गए गेहूं को घर के अंदर डालते समय युवक ने आकर लाठी से हमला कर मारपीट की। किसान ने युवक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया कि किसान की तहरीर पर युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बलरामपुर फाइल नंबर-02, पेज तीन की सेकेंड लीड व चार अन्य खबरें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...