फिरोजाबाद, जून 11 -- जसराना थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व किसान से टप्पेबाजी करने वाला टप्पेबाज गुरुवार को बाईपास पर नगला पीपल के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से टप्पेबाजी के 1210 रुपये बरामद किए है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना फरिहा के गांव दभारा निवासी रामगोपाल पुत्र चरन सिंह 26 अप्रैल को मुस्तफाबाद रोड से होते हुए जसराना तहसील जा रहा था। उसी दौरान दो टप्पेबाज मिल गए और अपनी बातों में फंसाकर उसे बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में उन्होंने किसान की जेब में रखे 50 हजार रुपये निकल लिए और भाग गए थे। किसान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच में विशाल पुत्र प्रधान उर्फ भूप सिंह निवासी गिहार कालोनी करहल थाना करहल जिला मैनपुरी मूल पता गिहार कालोनी सिरसागंज का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार सुबह इलाका...