फिरोजाबाद, मई 2 -- विगत दिनों किसान से टप्पेबाजी कर 50 हजार रुपये ले जाने वाला टप्पेबाज शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव दभरा निवासी किसान रामगोपाल पुत्र चरन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह 20 अप्रैल को अपने घर से तहसील में बैनामा कराने के लिए निकला था। घिरोर चौराहे के पास से दो युवकों ने अपनी बाइक पर उसे बैठा लिया और टप्पेबाजी करते हुए उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन किया था।थाना पुलिस टीम द्वारा पचवां बाइपास रोड पर बनी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान गोपाल पुत्र नींबूलाल निवासी ग्राम नगला चिंता थाना अछल्दा, जिला औरेया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 20500 रुपये की नकदी सहित चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस ...