कुशीनगर, अप्रैल 23 -- खड्डा। कस्बे में स्थित तीन पेट्रोल पंप में से दो पंप पर मंगलवार की रात ईंधन की गाड़ी आते ही बुधवार की भोर से लोगों में ईंधन लेने की होड़ लग गई। इससे पेट्रोल पंप परिसर दो पहिया व चार पहिया गाड़ियों की कतार से भर गया। खड्डा-पडरौना मार्ग पर गाड़ियां खड़ी होने के चलते कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हो गया। लोगों का कहना है कि ईंधन की किल्लत होने के अफवाह के चलते लोग गैलन में ईंधन ले रहे हैं। वहीं, गैलन में ईंधन देने को लेकर लेकर पंप कर्मियों व बाइक चालकों के बीच नोंकझोंक भी हुई। यह भी पढ़ें- पंप पर भीड़ देख बुलानी पड़ी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.