शामली, मार्च 25 -- शामली। किसान सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रांत चौधरी ने बुधवार को जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ईद के त्योहार को सकुशन संपन्न कराये जाने पर सम्मान स्वरूप मॉमेंटों प्रदान किया। विक्रांत चौधरी ने कहा कि एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शामली पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनपद को ऐसे ही अधिकारियों की आवश्यकता है, जो जनता का विश्वास जीतते हुए ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनहित में कार्य करें। उन्होने कहा कि कुछ लोगों ने ईद को लेकर आपत्तिजनक ब्यान जारी किए थे, लेकिन शामली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए ईद के त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराया, जिसके लिए पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है। इस मौके पर उनके साथ झाल सरपंच के पौत्र उत्तम खरब, हर्ष वर्मा एवं जितेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.