किसान सिर्फ 3 महीने काम करता है, बाकी पूरे साल नशा करके जय भोले करता है; भाजपा सांसद का हैरान करने वाला बयान
रीवा, नवम्बर 10 -- अपने अजीबोगरीब और विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा ने एकबार फिर हैरान करने वाली बात कही है। इस बार उनके निशाने पर देश के किसान आए हैं। सांसद को लगता है कि देश-प्रदेश का किसान साल के बारह महीनों में से केवल तीन महीने ही काम करता है और बाकी नौ महीने वह गुटखा खाकर, नशा करके, चोंगी (गांजा) पीकर ताश खेलता रहता है। उनके दिए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं। वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, 'किसान तीन महीना से ज्यादा काम नहीं करता है, बाकी नौ महीना क्या करता है, बाकी नौ महीना वह ताश खेलता है, राजश्री (गुटखा) खाता है, बोतल (दारू) पीता है, चोंगी पीकर जय भोले करता है। नौ महीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.