पीलीभीत, मार्च 25 -- बीसलपुर। किसान सहकारी चीनीमिल ने मिल बंदी का पहला नोटिस जारी कर दिया है। 30 मार्च तक किसानों से गन्ना सप्लाई किए जाने की अपील की है।चीनीमिल के पेराई सत्र का शुभारंभ नवंबर में किया गया था। मिल प्रबंधक एसके जैन ने बताया कि 5 गन्ना केंद्रों पर सट्टा के अनुसार तथा स्टेंडिंग केन का समस्त इंडेट 16 अप्रैल तक तथा एक क्रय केंद्र का इंडेट 19 अप्रैल तक निर्गमान कराकर खुली गन्ना खरीदकर 5 गन्ना क्रय केंद्र बंद हो गए तथा एक गन्ना क्रय केंद्र 23 मार्च तक खुली गन्ना खरीदकर पेराई सत्र 2025-226 के लिए अंतिम रूप से बंद हो जाएगा। मिल गेट पर आवश्यकता से दो तीन गुना अधिक गन्ना पर्ची निर्गत करने के पश्चात गन्ना आपूर्ति हो रहा हे इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कृषकों के पास गन्ना आपूर्ति हेतु मिल को समाप्ति की ओर है। ऐसे में दिनांक 30 मार्च को...