मोतिहारी, जनवरी 31 -- संग्रामपुर। प्रखण्ड के कृषि कार्यालय परिषर में प्रखण्ड किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बिक्रम राज ने करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों व नवनियुक्त किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह का स्वागत किया। बैठक में कृषि विभाग व जिला आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव धनंजय कुमार ने गरमा में आने वाले उड़द ,मूंग के नये तकनिक से खेतीबारी की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष श्रीभगवान गिरी, भाजपा नेता ब्रजकिशोर सिंह, बिट्टू गिरी उर्फ बिट्टू बाबा, लेखामनी श्रीवास्तव, श्रीभगवान साह, ललन गिरी, मोहमद राज अहमद, राकेश पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय , राधे रमन ठाकुर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.