सीतामढ़ी, मई 22 -- विनोद कुमार सोनबरसा। ज्ञात हो कि बीते 15 मई को किसान सलाहकार गुड्डू सहनी की हत्या कर दी गई थी। उनके भाई पप्पू सहनी प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष हैं।योगेंद्र सहनी इसी समिति के सदस्य थे और वह अपने दोस्त के साथ उसी किसान सलाहकार के श्राद्धकर्म का कार्ड बांटकर लौट रहे थे। मृतक के भाई मंगल सहनी ने बताया कि योगेंद्र के तीन बच्चे हैं।वारदात की जानकारी मिलते ही एएसपी सह डीएसपी सदर-2 आशीष आनंद, पुलिस इंस्पेक्टर परशुराम सिंह, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और कन्हौली थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- किसान सलाहकार के श्राद्ध का कार्ड बांटने गए थे योगेंद्र एएसपी आशीष आनंद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के समय यो...