बहराइच, दिसम्बर 24 -- मिहींपुरवा। पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीह स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस पर मिहींपुरवा में एक निजी बीज कंपनी की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जगन्नाथ यादव, अरुण कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार वर्मा आदि किसानों को अंगवस्त्र एवं गिफ्ट दिया गया। इस अवसर पर कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर राजेश कुमार यादव, मोहम्मद जमील, डिस्ट्रीब्यूटर राजेश कुमार सिंह, किसान मनोज कुमार तिवारी, मिथलेश जायसवाल, और गुड्डू लोधी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.