फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- नूंह, सरसमल। भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने कहा कि किसान सम्मान निधि अगले साल से बढ़कर 10 हजार रुपये सालाना हो सकती है। इसकी तैयारी चल रही है।  पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह संकेत दिए। इस मौके पर नूंह में डॉ. इरशाद मदेपुर को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. चौधरी ने कहा कि किसानों को सस्ती दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा फसलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूंह-मेवात में छोटे किसान समूह बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को युवाओं को साथ जोड़कर संगठन के अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. चौधरी भारत सरकार की हाईपावर परचेज क...