कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। असम के गुवाहाटी में आयोजित "पीएम किसान उत्सव दिवस" के अवसर पर मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की 22वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले में कई जगह किया गया। सीएसए के प्रसार निदेशालय और विकास खण्ड स्तर पर सभी ब्लॉकों के सभागारों व ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवनों में लाइव प्रसारण किया गया। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. महक सिंह, डॉ. कौशल किशोर, डॉ. वी.के. त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु त्रिवेदी एवं डॉ. जितेन्द्र ओझा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों व नई कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डॉ. आरएस वर्मा समेत कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.