जहानाबाद, मार्च 10 -- 13 मार्च को पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से जारी करेंगे। इसके तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लगभग 18,650 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी संभावना ने बताया कि 22वीं किस्त में राज्य के 73.34 लाख से अधिक किसानों को 1467 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की जायेगी। भारत सरकार द्वारा उक्त तिथि को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस आयोजन को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से देशभर के आईसीएआर संस्थानों, केन्द्रीय एवं राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों, किसान उत्पादक संगठनों, कृषि मंडियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.