किसान सम्मान निधि योजना का समय बढ़ा तो किसानों ने जताई खुशी
मैनपुरी, अगस्त 1 -- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अवधि वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से जिले के किसानों में खुशी का माहौल है। मैनपुरी में लगभग तीन लाख किसानों को 2.80 लाख किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। जनपद में 20 जून को किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत 269453 किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये भेजे गए थे। जिले में कुल 407897 किसान पंजीकृत हैं, जबकि अब तक 2.85 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो चुकी है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हैं, उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन नए सिरे से अभियान चलाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में दो हजार रुपये तथा वर्ष भर में कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.