किसान सम्मान निधि में 60 करोड़ के घपले की एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में डायरेक्ट इंट्री विकल्प का दुरुपयोग कर कुंडा तहसील की लॉगिन से 60 करोड़ रुपये से अधिक का घपला किया गया है। उक्त तहरीर देते हुए उप कृषि निदेशक ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पुलिस साइबर सेल को उपलब्ध कराकर एफआईआर की मांग की थी। साइबर सेल ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को खुद अपने मोबाइल फोन या जनसेवा केन्द्र से पंजीकरण कराना होता है। कुछ किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। ऐसे किसान लाभ से वंचित न हों इसके लिए तहसील लॉगिन पर डायरेक्ट इंट्री का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया। डायरेक्ट इंट्री से पंजीकरण कराने पर बिना किसी सत्यापन के सीधे केंद्र सरकार के स्तर से अग्रसारित हो जाता था।इस व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.