कन्नौज, अप्रैल 27 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां सामने आने के बाद जिले के 19,652 किसानों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि विभिन्न तकनीकी कारणों और नियमों के उल्लंघन के चलते इन लाभार्थियों की सम्मान निधि रोक दी गई है।कृषि विभाग के मुताबिग, सबसे अधिक 14,104 किसान ऐसे हैं जिनकी जमीन में बदलाव, दान या बैनामा होने के कारण वे योजना की पात्रता से बाहर हो गए। वहीं फरवरी 2019 के बाद डायरेक्ट एंट्री के जरिए पंजीकरण कराने वाले 4,326 ऐसे लाभार्थी पाए गए, जिन्हें जमीन वरासत के अलावा अन्य माध्यमों से मिली थी, जिससे वे अपात्र हो गए। यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर जारी करें किसान पहचान पत्र इसके अलावा 314 नाबालिग भी योजना का लाभ लेते पाए गए, जबकि 980 मामलों में अन्य तकनीकी खामियां सा...