लखनऊ, अक्टूबर 12 -- लखनऊ, मुख्य संवाददाता: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वालों का सत्यापन शुरू हो गया है। केन्द्र सरकार की ओर से केवाईसी कराए जाने के बाद दो अपात्र श्रेणियां सामने आई हैं। इनमें करीब पौने तीन हजार ऐसे हैं जिनमें पति-पत्नी दोनों ही लाभार्थी हैं। इसके अलावा सम्पत्ति खरीदने वालों के भी नाम दर्ज हैं। सत्यापन के बाद इनको हटाया जाएगा। कृषि विभाग ने संदिग्ध पात्र लाभार्थियों की सूची अलग से बना ली है। सत्यापन में इनको हटाया जाना है। उप निदेशक कृषि विनय कौशल के अनुसार संदिग्ध नामों की सूची न्याय पंचायत के स्तर पर सत्यापित की जा रही है। किसान सम्मान निधि 2 फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। किसान सम्मान निधि की सूची में 4 हजार संदिग्ध नाम है।संदिग्ध डाटा के सत्यापन का काम शुरू इस तिथि तक जमीन खरीदने और विरासत में पाने वाले दोनों तरह ...