सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के दो दो हजार रुपए पाकर 2,67,743 किसानों के चेहरे खिल उठे जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कृषकों को उड़द मूंग की मिनी किट और पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रमाण पत्रों का वितरण किया। सजीव प्रसारण कार्यक्रम में डीडी कृषि संदीप पाल ने बताया कि जिले में 2,67,743 किसानों को पीएम सम्मान निधि की दो हजार रुपए की किस्त मिली है। कहा जनपद में सभी विकास खंडो में और ग्राम पंचायत में इस लाइव कार्यक्रम को देखा गया। यह भी पढ़ें- 5.65 लाख किसानों के खाते में भेजी सम्मान निधि इसके साथ-साथ सभी कोऑपरेटिव सोसाइटीज पर भी इसकी लाइव प्रसारण किया गया। जनपद में भारी संख्या में कृषकों ने इस...