किसान समृद्धि योजना के तहत कृषकों को मिलेगा दो एचपी स्वचालित सोलर पंप
पाकुड़, जुलाई 2 -- महेशपुर, एक संवाददता। झारखंड सरकार की किसान समृद्धि योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के वैसे किसान जिनके पास जल स्त्रोत- तालाब, कुंआ या नदी की उपलब्धता हो, वैसे किसानों को दो एचपी स्वचालित सोलर पंप, 10 प्रतिशत कृषक अंशदान तथा 90 प्रतिशत सरकार के अंशदान से दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील ने बताया कि यह स्वचालित सोलर पंप एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसके लिए इच्छुक किसान को किसान समृद्धि योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि इच्छुक किसान जल्द से जल्द आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.