मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मुजफ्फरनगर उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में शनिवार को कृषि विभाग और आईआईटी रुड़की के तकनीकी मार्गदर्शन में किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना के अंतर्गत एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस योजना का उद्देश्य किसानों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त आय के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में जनपद के 100 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।
योजना के लाभ उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि किसान जैविक खेती, वृक्षारोपण और सौर ऊर्जा जैसे पर्यावरण अनुकूल कार्यों के जरिए कार्बन क्रेडिट प्राप्त कर सकेंगे। इन क्रेडिट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। योजना के नोडल अधिकारी और आईआईटी रुड़की के प्रो. ए.एस. मौर्य ने कहा कि यह पहल कार्बन उत्सर्जन कम करने और हरित आवरण बढ़ान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.