बस्ती, जून 19 -- बनकटी। भारतीय किसान यूनियन की स्थानीय ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक की।

किसानों की समस्याएँ बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। भाकियू के ब्लॉक इकाई अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच किसानों को खेती की लागत कम करने के लिए सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विद्युत कनेक्शन में देरी उन्होंने आरोप लगाया कि बनकटी 33/11 विद्युत वितरण उपकेंद्र क्षेत्र में ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के लिए किसानों द्वारा पंजीकरण कराने के बावजूद एसडीओ स्तर पर अधिक धन उगाही के कारण महीनों से कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। किसानों को निर्धारित सरकारी शुल्क पर विद्युत...