भभुआ, जनवरी 19 -- कहा, केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से किसान-मजदूर परेशान कॉरपोरेट कंपनियों का कर्ज माफ किया गया, पर किसानों का नहीं हुआ (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य किसान सभा और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भभुआ के लिच्छवी भवन के पास सोमवार को किसान-मजदूरों ने धरना दिया और सभा की। सभा की अध्यक्षता बृजेश कुमार सिंह व कपिलदेव राम ने संयुक्त रूप से की। यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव रंगलाल पासवान ने केंद्र व राज्य सरकार को मजदूर विरोधी बताया और कहा कि इनकी गलत नीतियों का खामियाजा किसान-मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट घरानों का 15 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसान का कर्ज माफ करने के बारे में कुछ नहीं सोंचा। उन्होंने कहा कि जी राम जी अधिनियम लाकर मजदूरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.