किसान सभा में नैनो उर्वरकों की दी जानकारी
रांची, जून 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सारजमडीह गांव में इफको रांची की ओर से एक दिवसीय किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको रांची के सीनियर फील्ड रिप्रेजेंटेटिव सोमेन पात्रा, सुशील कुमार, एजीटी प्रवल सिन्हा एवं एमडीई कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। इसमें कुल 75 किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभा के दौरान नैनो उर्वरकों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सुशील कुमार ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और नैनो जिंक के उपयोग एवं लाभ की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को इनके सही प्रयोग की विधि भी समझाई। आगामी खरीफ मौसम में धान की खेती में इनके उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- किसान सभा में उन्नत खेती पर चर्चा किसानों को बीज उपचार, जड़ उपचार एवं नैनो उर्वरकों के छिड़काव की तकनीक भी बताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.