किसान सभा ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
चंदौली, मई 25 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के खरौझा गांव के ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश किसान सभा की अगुवाई में सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी की भूमि पर गरीबों को बेदखल कर जबरन भू स्वामियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। साथ ही थाना इलिया पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए चालान किए जाने की जांच कराने की मांग उठाई।ग्रामीणों ने रामशाला खोजापुर क्षेत्र स्थित बेलावर बंधी में पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग की। उनका कहना था कि दो कंक्रीट पत्थरों के स्थान पर एक सप्ताह से अनावश्यक रूप से पानी बह रहा है, जिससे खरीफ फसल की नर्सरी, सिंचाई व रोपाई प्रभावित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.